रायपुर

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का प्राकट्य महामहोत्सव मना
15-Sep-2026 7:44 PM
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का प्राकट्य महामहोत्सव मना

रायपुर, 15 सितंबर। ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती  का 102वां प्राकट्य महामहोत्सव शंकराचार्य आश्रम में मनाया गया। यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ  के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रात: भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी का विभिन्न द्रव्यों से अर्चन किया गया।

महामहोत्सव के अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसमें दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जगद्गुरु कुलम् के छात्रों के साथ  विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, भाजपा युवा नेता हरिओम साहू, पार्षद मनोज जांगड़े और बोरियाकला सरपंच हिमांचल साहू सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में हीरा पांडेय, भागीरथी पांडेय, अनिल पांडेय, आचार्य धर्मेंद्र महाराज, महेन्द्र शास्त्री, दीपक पांडेय, राकेश अग्रवाल, अनंत गुप्ता, नरसिंह चन्द्राकर, भरत साहू, राधे साहू, परसुराम साहू, खिलावन साहू, कन्हैयालाल साहू, कमल साहू, नंद कुमार देवांगन, कमल देवांगन, साधुराम जनकराम सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट