रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 सितंबर। नॉर्थ जोन के थाना उरला, खमतराई, खम्हारडीह एवं पंडरी पुलिस ने क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान चलाकर नागरिकों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों को साइबर संकल्प के 09 वीडियो मॉड्यूल के संबंध में भी जानकारी दी गई।
उरला पुलिस ने एसबीटी टेक्स्टाइल कंपनी में कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।खमतराई पुलिस ने गंगानगर, शिवानंद नगर, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर, आरवीएच कॉलोनी, जागृति नगर, घासपारा, इंदिरा नगर, श्रीनगर, सतनामी पारा, भनपुरी चौक, दमानी पेट्रोल पंप एवं थाना के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किए गए। गुडिय़ारी, गोगांव, पहाड़ी चौक, कान्हा चौक, आदर्श नगर, खालबाड़ा, महतारी चौक, विकास नगर, शुक्रवारी बाजार, कलिंग नगर, जगन्नाथ चौक एवं थाना परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किए गए।
पंडरी पुलिस ने अंबुजा माल में उपस्थित लोगों एवं को जागरूक किया । साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने एवं साइबर जागरूकता अभियान से संबंधित क्तक्र कोड को स्कैन कर अभियान में सहभागिता करने की अपील की।
अभियान के दौरान नागरिकों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक एवं मैसेज से सावधान रहने तथा ह्रञ्जक्क, बैंक खाता एवं ्रञ्जरू/डेबिट कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साइबर ठगी होने की स्थिति में गोल्डन ऑवर में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।