रायपुर

कार टकराने पर मारपीट कर चेन लूट भागे युवक
14-Sep-2026 8:43 PM
कार टकराने पर मारपीट कर चेन लूट भागे युवक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। पंडरी-मोवा इलाके में कार टकराने के विवाद पर कारोबारी से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी कार में सवार तीन युवकों ने पहले कारोबारी से गाली-गलौज की। इसके बाद उसके चेहरे पर 4-5 मुक्के मारे।

आरोपियों ने कारोबारी की शर्ट फाड़ दी और गले से सोने की चेन लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।  कैपिटल पैलेस, अवंति विहार निवासी अमन अग्रवाल (24) गुरुवार  की शाम करीब 6:40 बजे वे अपनी नेक्सॉन कार से अशोका रतन के गेट नंबर-1 से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एटी प्लाजा ओवरब्रिज की तरफ से आ रही काले रंग की एक कार उनकी कार से टकरा गई।

अमन के मुताबिक, वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरी कार का चालक और उसके साथ मौजूद दो युवक नीचे उतरकर उनकी कार के पास पहुंच गए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे विवाद शुरू कर दिया।और शर्ट फाड़ते हुए अमन के गले से चेन छीन कर भाग गए।


अन्य पोस्ट