रायपुर

गणेश चतुर्थी पर चिकन बेच रहे गेलेक्सी फूड सेंटर पर जुर्माना
14-Sep-2026 8:40 PM
गणेश चतुर्थी पर चिकन बेच रहे गेलेक्सी फूड सेंटर पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। गणेश चतुर्थी के मौके पर निगम ने शहर में चिकन बेचने पर रोक लगाया है। इस आदेश का उल्लंघन कर बेचने की शिकायत पर स्वास्थ्य अमले ने कार्रवाई की। विज्ञान केन्द्र सड्डू के पीछे दलदलसिवनी मोवा मार्ग पर गेलेक्सी फ़ूड सेंटर में  चिकन बेचा जा रहा था। इस पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा ने स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी ने 2000 रूपए का जुर्माना कर  संचालक पर भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी ।


अन्य पोस्ट