रायपुर
अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
14-Sep-2026 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। टिकरापारा पुलिस ने युवती की अश्लील फोटो भाई और परिजनों को भेजने वाले को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 296, 79 भारतीय न्याय संहिता एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। पीडि़ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी परिमल जयंती भाई कोंकणी, 28 निवासी गुजरात, बिना वस्त्र वाली तस्वीर उसके भाई एवं अन्य परिजनों को भेजकर सार्वजनिक किया था। साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक एवं गाली-गलौज वाले मैसेज भी भेजे थे। मामले की जांच करते हुए टिकरापारा पुलिस ने परिमल जयंती भाई कोंकणी को आज गिरफ्तार कर 25 सितंबर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे