रायपुर

डीजी लॉकर में पेंशनरों की सभी जानकारी उपलब्ध कराए सरकार- महासंघ
14-Sep-2026 8:37 PM
डीजी लॉकर में पेंशनरों की सभी जानकारी उपलब्ध कराए सरकार- महासंघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने पेंशनरों की सुविधा के लिए डी जी लॉकर में उपलब्ध पेंशनरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने की मांग को लेकर आज पेंशनर्स महासंघ की बैठक हुई ।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी  के अनुसार ऐसे संशोधित पीपीओ की जानकारी वर्तमान में डी जी लॉकर में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसका कारण संबंधित विभाग द्वारा तकनीकी स्तर पर रिकॉर्ड के संकलन, सत्यापन तथा आवश्यक बैकएंड प्रक्रिया पर कार्य किया जाना बताया गया है।

 उन्होंने आगे बताया कि संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन, छत्तीसगढ़ स्तर पर संबंधित रिकॉर्ड का संकलन एवं सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक तकनीकी कार्य एवं अपलोड प्रक्रिया प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के बाद संशोधित पीपीओ की जानकारी डी जी लॉकर में उपलब्ध करा दी जाएगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 30 जून एवं 31 दिसंबर को एक वेतनवृद्धि के कारण जारी रिवाइज्ड पीपीओ मान्य है और इससे संबंधित पेंशनरों के लाभ सुरक्षित हैं। डी जी लॉकर में जानकारी उपलब्ध होने के बाद पात्र पेंशनरों को अपने संशोधित पीपीओ को देखने एवं डाउनलोड करने की सुविधा मिल सकेगी।

  महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने इन सभी विषयों पर पेंशन संचालक से विस्तार से चर्चा कर पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा शीघ्र कार्यवाही के दिशा में प्रयास किया जाएगा।


अन्य पोस्ट