रायपुर

यादव महासंघ का नारी संगम समारोह 19 को
14-Sep-2026 8:36 PM
यादव महासंघ का नारी संगम समारोह 19 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। छ: ग प्रगतिशील यादव महासंघ की स्थापना के पच्चीसवें वर्ष  के उपलक्ष्य में संगठन की लेडीज़ विंग प्रयासम द्वारा 19 सितंबर को विमतारा सभागृह में नारी संगम समारोह का आयोजन किया जा रहा है।समाज सेविका पदमश्री फूलबासन यादव, आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती रीता यादव, आई.ए. एस., प्राचार्या डॉ. अलका यादव एवं एडवोकेट अनु ठेठवार चटर्जी अतिथि  होंगी।

महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने रजत जयंती वर्ष में 15सितंबर से आगामी साल भर चलने वाले सामाजिक सरोकार का कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि अतिशीघ्र वीर अहीर यादव सदन के निर्माण, विवाह योग्य यादव युवक युवती परिचय सम्मेलन को मूर्त रुप देने की प्रक्रिया चालू होगी। आजीवन सदस्यता शुल्क में वृद्धि, नव वर्ष कैलेंडर प्रकाशन आदि विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में शामिल सुश्री शोभा यादव, लक्ष्मी यादव, किरण राजेश यादव, भारती यादव, स्मिता यादव, रिंकी यादव, सुश्री अपूर्वा यादव के अतिरिक्त अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर यादव, शशिकांत यादव, अशोक यादव, रविंद्र सिंह यादव, राम कुमार यादव, सुजीत सिंह और उपेन्द्र सिंह यादव  मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट