रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 सितंबर। राजधानी में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच जगह-जगह पंडाल और स्वागत द्वार लगाए जाने से कई प्रमुख सडक़ों पर आवागमन प्रभावित होने लगा है। कई स्थानों पर सडक़ का बड़ा हिस्सा पंडाल और गेट की वजह से घिर गया है, जिससे सडक़ें संकरी हो गई हैं। खास बात यह है कि गणेश और पूजा पंडालों को लेकर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बावजूद कई जगहों पर उनका पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के सामने गेट पर एक लोहे का बड़ा गेट दो दिन पहले खड़ा किया गया था। इसे रविवार सुबह निकालकर रोड में यू ही फैलाकर छोड़ दिया गया है। इससे बूढ़ापारा और सदर बाजार जोडऩे वाली सडक़ बंद हो गई है। नतीजतन हर आनेजाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़़ा। कुछ तो गेट देखकर वापस लौटने मजबूूर हैं, तो कुछ स्टेडियम के अंदर से निकलकर जा रहे थे। इसी से लगकर स्मार्ट सिटी का दफ्तर और जोन दफ्तर भी है, लेकिन अमले को इस समस्या से शहर को निजात दिलाने की फुरसत नहीं है। सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसके लिए रविवार को प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर भारी वाहनों से प्रतिमाएं ले जाए जाने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। गणेशोत्सव के दौरान अगले कुछ दिनों तक शहर में यातायात का दबाव और बढऩे की संभावना है।