रायपुर

कल से प्रदेश में बारिश से राहत संभव
13-Sep-2026 7:15 PM
कल से प्रदेश में बारिश से राहत संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 सितंबर। आज के बाद से प्रदेश में बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। हालांकि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में होने के कारण बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार फिलहाल नहीं हैं।  वैसे  पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में  रुक-रुककर बारिश हुई।

 रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश  के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

 प्रदेश में दो मौसम सिस्टम बने हैं। इनके प्रभाव से अब तक राज्य में करीब 84 मिमी और रायपुर जिले में 97.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बस्तर क्षेत्र में देखने को मिला है, लेकिन रायपुर और दुर्ग संभाग भी इससे प्रभावित हुए हैं।


अन्य पोस्ट