रायपुर
कल से 5 दिनों तक शहर में मांस मटन बेचने पर रोक
13-Sep-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 सितंबर। निगम प्रशासन ने कल से 5 दिनों तक शहर में मांस मटन बेचने पर रोक लगाया है। इनमें श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर शामिल है। महापौर ने होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर तत्काल जप्त कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई करने कहा है। इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने अपने जोन क्षेत्रों में मांस मटन विक्रय की दुकानों का सतत निगरानी करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे