रायपुर
17 को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर
13-Sep-2026 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को रायपुर 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीती रात आयोजन स्थल तेलीबांधा जलाशय का निरीक्षण कर लोगों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप लेकर आने और सशक्त रायपुर, सशक्त छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के लिए एक दीप प्रज्वलित करने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे