रायपुर

25 को देश भर के सशिमं में सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान, बनेगा गिनीज रिकॉर्ड
13-Sep-2026 7:08 PM
25 को देश भर के सशिमं में सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान, बनेगा गिनीज रिकॉर्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 सितंबर। देश वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगाँठ मना रहा है। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे एक साथ,एक स्वर में लाखों विद्यार्थी,शिक्षक, नागरिक वंदे मातरम गीत का पूर्ण सामूहिक गायन करेंगे।

आयोजन के छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष-विद्या भारती(मध्य क्षेत्र) जुड़ावन सिंह ठाकुर ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ के समस्त 1100 से अधिक सशिमं में अध्ययरत तीन लाख विद्यार्थी एवं ग्यारह हजार शिक्षक  इस आयोजन में सहभागी होंगे। चूंकि यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होगा इस हेतु उसके समस्त प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी कार्ययोजना बन रही है।

 सामूहिक वंदे मातरम पूर्ण गायन के दिन सशिमं के आसपास स्तिथ अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालय से भी इस आयोजन में सम्मिलित हों यह आहवान  किया जा रहा है।

सशिमं व्यवस्था के बारे में उन्होंने बताया कि विद्या भारती,  देश का सबसे बड़ा गैर-सरकारी (स्वैच्छिक) शैक्षिक नेटवर्क है।विद्या भारती की  देश के 684 जिलों में  12 हजार से अधिक विद्यालय (इसके अलावा देशभर में लगभग 8,000 से अधिक अनौपचारिक शिक्षा केंद्र भी संचालित हैं).सरस्वती शिशु मंदिरों में देश भर में कुल आचार्य (शिक्षक)1.53 लाख से अधिक,कुल 35.33 लाख विद्यार्थी हैं.सरस्वती शिशु मंदिरो में पढऩे वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा(जैसे एआई और रोबोटिक्स) के साथ-साथ भारतीय संस्कृति,योग,संगीत और नैतिक मूल्यों (संस्कारों)की शिक्षा प्रमुख है।


अन्य पोस्ट