रायपुर
दो साल पहले 18 किलो गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर को 10 साल की सजा
12-Sep-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। दो साल पहले 18 किलो गांजे के साथ पकड़े गए अंतर्राज्यीय तस्कर राज नामदेव को 10 साल की सजा सुनाई गई है।
मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा पुलिस ने 18 जून 24 को गुप्तेश्वर मंदिर किले के अंदर, थाना सिटी कोतवाली,विदिशा निवासी राज नामदेव 21 को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया। उससे 18 किलोग्राम गांजा, कीमती 3,60,000/- रुपये जप्त किया गया था। पुलिस ने धारा 20(बी) हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत न्यायालय में चालान पेश किया था।विशेष न्यायाधीश एक्ट, श्रीमती किरण थवाईत, ने आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,00,000/- रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे