रायपुर

आज और कल के लिए यलो अलर्ट
12-Sep-2026 7:14 PM
आज और कल के लिए यलो अलर्ट

रायपुर, 12 सितंबर। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों यानी 12 से 16 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज  शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। रविवार को भी छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।


अन्य पोस्ट