रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने ऑनलाइन मार्केटिंग डिलीवरी कंपनियों के मैनेजरों की बैठक की। बैठक के दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि उनके यहां कार्यरत सभी डिलीवरी एजेंट यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से डिलीवरी कार्य करें। डिलीवरी के दौरान हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में न चलना, ओवरस्पीडिंग पर रोक तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।नागरिकों की सुरक्षा व विश्वास को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने सभी डिलीवरी कर्मियों का पुलिस चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए गए।यह समझाइश भी दी गई कि डिलीवरी बॉयज पर तय समय सीमा (10-15 मिनट आदि) का दबाव न बनाया जाए। समय की पाबंदी के चलते डिलीवरी कर्मी हड़बड़ी व तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर सडक़ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
बैठक में फ्लिपकार्ट, ब्लू डार्ट, डिलीवरी डॉट कॉम, ब्लिंकिट एवं अन्य डिलीवरी कंपनियों के मैनेजर उपस्थित रहे।बैठक में एसीपी राम कुमार बर्मन, सतीश ठाकुर, रमेश येरेवार, उपस्थित रहे।