रायपुर

स्कूलों को आरटीओ का पत्र -नाबालिगों के खिलाफ जल्द अभियान
11-Sep-2026 8:44 PM
स्कूलों को आरटीओ का पत्र -नाबालिगों के खिलाफ जल्द अभियान

रायपुर, 11 सितंबर। नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग राजधानी में जल्द ही अभियान चलाने जा रहा है। उससे पहले आरटीओ रायपुर ने सभी स्कूलों को पत्र भेजकर नाबालिग छात्र छात्राओं को दोपहिया चलाने से रोकने कहा है। आरटीओ का कहना है कि  18 से कम आयु के बच्चे बिना लाइसेंस के दोपहिया से स्कूल आवाजाही करते हैं। यह मोटर यान एक्ट का उल्लंघन और अपने दूसरों का जीवन संकट में डालने का भी कृत्य है।

 


अन्य पोस्ट