रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 सितंबर। शुक्रवार दोपहर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के केंद्र और राज्य सरकार के आदेशों की प्रतियाँ एवं पुतला जलाया। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन समेत कई नेता मौजूद रहे। अध्यक्ष मेनन ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने 26 अगस्त को पूरे देश में स्मार्ट मीटर हर घर में लगाए जाने को अनिवार्य बता दिया है जो मोदी सरकार द्वारा आम जनता पर किया गया एक और बड़ा आर्थिक प्रहार है और यह बड़ी बड़ी कंपनीयाँ जिनमे अदानी , टाटा , अंबानी जैसों का हित छिपा हुआ है और उन्हें लाभ पहुंचाने वाला यह बड़ा षड्यंत्र है । कांग्रेस पार्टी - लगातार बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलनरत हैं और घरों घर जा कर स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान चला रही है ।