रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 सितंबर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से एमएमआई हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाएंगी।
शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, सीबीसी, एचबीए1सी, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई, आई चेकअप और इको सहित 10 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। शिविर के पोस्टर का विमोचन एमएमआई हॉस्पिटल में किया गया।
इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, उपाध्यक्ष निलेश तारवानी, धनेश मटलानी, महिला विंग से लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा तथा एमएमआई हॉस्पिटल से रवि भगत, क्लस्टर हेड अमित आनंद, मार्केटिंग हेड तपनी घोष, फैसिलिटी डायरेक्टर उपेन्द्र शुक्ला, अभिषेक रघुवंशी और डॉक्टर ईश्वर रोशन मिश्रा उपस्थित रहे।