रायपुर

आईएफएटी इंडिया 2026 में रायपुर निगम के नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना
11-Sep-2026 8:38 PM
आईएफएटी इंडिया 2026 में रायपुर निगम के नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 सितंबर। 9-11 सितंबर  तक मुंबई में आयोजित आईएफएटी इंडिया 2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी स्वच्छता एवं सतत शहरी विकास के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में  अपर आयुक्त  विनोद कुमार पांडेय एवं स्वच्छ भारत मिशन के ईई योगेश कडु ने विभिन्न तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनी और विचार-विमर्श कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

ढ्ढस्न्रञ्ज इंडिया को पर्यावरणीय प्रौद्योगिकी, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम अधिकारियों ने अनेक आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारपूर्ण समाधानों का अध्ययन किया, जिन्हें भविष्य में रायपुर शहर में आवश्यकता एवं व्यवहार्यता के आधार पर लागू किया जा सकता है।

रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारियों द्वारा अध्ययन किए गए प्रमुख तकनीकी समाधानों में नदियों एवं जल निकायों में तैरते हुए कचरे को रोकने के लिए फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर, जल स्रोतों की वास्तविक समय में निगरानी हेतु जल गुणवत्ता सेंसर आधारित मोबाइल मॉनिटरिंग प्रणाली, अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर निगरानी रखने के लिए आईसीटी आधारित डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली, तथा जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क विस्तार के लिए ट्रेंचलेस पाइप लेइंग तकनीक शामिल हैं। इन तकनीकों से शहर में स्वच्छता प्रबंधन, जल संरक्षण, परियोजना निगरानी तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट