रायपुर
रायपुर, 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला इकाई सखी संवाद मंच की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव की छठी का आयोजन किया गया । महासंघ की सहायक महासचिव श्रीमती अरुणा श्रीकांत यादव ने बताया कि इस अवसर पर समाज के बाल कलाकार श्रेयांश यादव और रिंकी यादव राधा कृष्ण का रूप धारण कर गीता के श्लोकों का पठन किया। तथा तत्पश्चात नटखट लड्डू गोपाल ने दही हांडी फोडक़र माखन मिश्री का प्रसाद बांटा। इस बीच राधारानी बनी एकवीरा यादव और हेशा यादव मटकी में पानी भरने का उपक्रम करती रही ।।भजनों के बीच नन्हे मुन्ने रासलीला का मंचन करते दिखे। इस आयोजन में श्रीमती मिलन यादव, भारती यादव, सुश्री बिट्टू यादव और श्रीमती शशिकिरण यादव की भूमिका अहम रही। भजन मंडली और भक्तगणों में शामिल श्रीमती भारती बाला यादव, कुसुम सिंह, राधा यादव, अनु ठेठवार, मधु यादव की उपस्थिति रही।