रायपुर
पदोन्नति के पदों पर संविदा भर्ती के विरोध में नर्स एसोसिएशन का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
10-Sep-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 सितम्बर। पदोन्नति के पदों पर की गई संविदा नियुक्तियों के विरोध तथा नर्सिंग संवर्ग से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों के अस्पताल में किया गया। राजधानी के अम्बेडकर चिकित्सालय, रायपुर परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नर्सिंग स्टाफ ने अपनी 10 मांगों को लेकर नारेबाजी कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया । इसमें संघ के पदाधिकारियों के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियमित नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों तथा संविदा एवं डेली वेजेस पर कार्यरत स्टाफ नर्सों ने भी सहभागिता की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे