रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ के लाखों शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अनेक बार आंदोलन, समझौता चर्चा के बाद भी केंद्र और राज्य में भेदभाव की नीति छेएत्तीसगढ़ सरकार अपना रही है। प्रदेश के लाखों कर्मचारी एवं पेंशनरों को लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं एनएसडीएल कंपनी से 2004 के बाद जमा राशि जिसे शेयर मार्केट में लगाकर कर्मचारियों को लाखों की क्षति पहुंचाई गई है, वह राशि तत्काल वापस किया जाए।
कर्मचारी नेता एवं छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 60त्न महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 58त्न ही दिया जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों का 1 जनवरी से दे दो प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है। श्री झा ने बताया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को पुन: 3 प्रतिशत 1 जुलाई से महंगाई भत्ता दिए जाने की अनुशंसा हो चुकी है। इसकी घोषणा होते ही प्रदेश का कर्मचारी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता पीछे हो जाएगें।
कर्मचारियों के पैसे को सरकार लूट रही है। यह निंदनीय है। ऐसा न होने पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स कभी भी आंदोलन की राह पकड़ सकते है। संगठन के संरक्षक पी आर यादव, महामंत्री उमेश मुदलियार,अध्यक्ष पंकज नायक सी एल दुबे, राजेंद्र उमाठे, एस एस देवांगन, विश्वनाथ ध्रुव, उषा सोनी, आदि ने वित्त मंत्री से तत्काल महंगाई भत्ता व जमा राशि के भुगतान की मांग की है।