रायपुर

दोपहर तक धूप के बाद बारिश, कई जिलों में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट
10-Sep-2026 7:09 PM
 दोपहर तक धूप के बाद बारिश, कई जिलों में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट

रायपुर, 10 सितंबर। तीज और गणेश चतुर्थी से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजधानी में भी गुरुवार को तेज धूप के बाद दोपहर तेज बारिश हुई। आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बस्तर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोंडागांव और सुकमा में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर में भी अगले 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


अन्य पोस्ट