रायपुर

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं-राज्यपाल डेका
10-Sep-2026 7:08 PM
नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं-राज्यपाल डेका

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का विश्वविद्यालय में समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 सितम्बर। रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत एक माह से आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आज समापन हुआ। मुख्य अतिथि  कुलाधिपति एवं राज्यपाल  रमेन डेका  कहा कि  युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की भी महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनके विचार, संकल्प और सपने राष्ट्र की दिशा तय करते हैं। इसलिए युवा शक्ति को नशे जैसी बुराइयों से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।  राज्यपाल ने डिजिटल एडिक्शन को भी गंभीर चुनौती बताते हुए युवाओं से डिजिटल माध्यमों का संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की।

 कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने स्वागत भाषण में बताया कि अभियान को सफल बनाने में एनएसएस और माय भारत वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ प्रोफेसर राजीव चौधरी को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। रेडक्रॉस एवं रोटरी संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के लिए संस्था के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।


अन्य पोस्ट