रायपुर

टिकरापारा में मारपीट उरला में चाकूबाजी
09-Sep-2026 7:40 PM
टिकरापारा में मारपीट उरला में चाकूबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 सितम्बर। पुलिस ने मारपीट के चार अलग-अलग मामलों में शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 295, 3(5), 351(2) और 127 (1) की कार्रवाई की गई। टिकरापारा के कमल विहार निवासी यश गिल ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर की रात 11.40 बजे वह लालपुर ब्रिज के नीचे दुकान पर चॉकलेट लेने गया था। इस दौरान पंकज दुकान का शटर बंद कर रहा था। यश के मना करने पर पंकज ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की।

यश ने बीच-बचाव करने पर आरोपी ने रास्ता रोककर अपने साथी सन्नी पाण्डेय को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की।

दूसरी घटना मठपारा क्षेत्र की है। जहां गणेशी धीवर के साथ मोहल्ले के कृष्णा नामदेव ने जबरन गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसकी बहन पूजा नामदेव भी मौके पर पहुंच गई। और दोनों ने गणेशी को जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची गणेशी की बहू रेखा धीवर और फुलबासन धीवर के साथ भी मारपीट की गई।

वहीं, उरला में बीरगांव के आजाद चौक निवासी जावेद अली ने शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की रात 10.30 बजे वह शहीद नगर बीरगांव में जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान सूरज तांडी और पाण्डे उसके पास पहुंचे और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

जावेद के मना करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देे हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस बीच आरोपियों ने उस पर किसी धारदार चीज से हमला किया। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।


अन्य पोस्ट