रायपुर

मोदी का जन्म दिन निगमों में भी मनेगा, होंगे कई कार्यक्रम
09-Sep-2026 7:37 PM
मोदी का जन्म दिन निगमों में भी मनेगा, होंगे कई कार्यक्रम

महापौरों के साथ जम्वाल की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 सितंबर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मंगलवार को अलग अलग सत्र में  पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक ली । इनमें भाजपा के महापौर, सभापतियों और पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।  इन बैठकों में प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी एवं जरूरी दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

ज्ञातव्य है, आगामी दिनों में पीएम मोदी के जन्मदिन सहित अनेक संगठनात्मक कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित किए गए हैं, जिनके तहत प्रादेशिक, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन सभी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी और आयोजनों की जानकारी दी गई।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय, अमित साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं अंबिकेश केशरी सहित जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट