रायपुर
1812 पदों पर शिक्षक भर्ती इसी माह विज्ञापन
09-Sep-2026 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 सितंबर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अलग-अलग पदों के लिए 1812 रिक्तियां जारी की गयी है। डीपीआई ने इस संबंध में रिक्तियां जारी कर दी है। दरअसल 1812 पदों पर ये भर्तियां प्रदेश में संचालित आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के लिए की जायेगी। जारी संक्षिप्त विज्ञापन में व्याख्याता से लेकर शिक्षक व सहायक शिक्षक तक के पद हैं। सबसे ज्यादा 590 सहायक शिक्षक के पद पर भर्तियां होगी। वहीं वाणिज्य व अंग्रेजी विषय के शिक्षक के लिए भी काफी भर्तियां है। डीपीआई की तरफ से जारी संक्षिप्त विज्ञापन में सितंबर में इसे लेकर अधिकृत तौर पर विस्तारित विज्ञापन जारी किया जायेगा, वहीं अक्टूबर में लिखित परीक्षा होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे