रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 सितंबर। रविवार को संडे स्कूल कार्यकारिणी ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में प्रभु की आराधना, वचन, शिक्षकों का सम्मान एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं प्रेमपूर्वक मनाया गया। आराधना का संचालन शैरी मसीह एवं प्रीति दास ने किया और बच्चों ने गीतों के माध्यम से प्रभु की महिमा एवं स्तुति की गई।
कार्यक्रम के अतिथियोंरूपिका लॉरेंस प्रिंसिपल, सालेम इंग्लिश स्कूलरूचि धर्मराज, सचिव, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, किरण सिंग, कोषाध्यक्ष, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, मोनू डेनियल- पास्टोरेट कमिटी सदस्य जॉन राजेश पॉल- अध्यक्ष, पास्टरेट कोर्ट, डिक्सन बैंजामिन डायोसिसन संडे स्कूल कोऑर्डिनेटर और रीता चौब, पूर्व पास्टोरेट कमिट सदस्य।
आज का वचन एवं संदेश रूपिका लॉरेंस के द्वार साझा किया गया।जॉन राजेश पॉल, रूचि धर्मराज ने भी बाइबल के आधार पर शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया तथा शिक्षकों की भूमिका और प्रभु की सेवा के विषय में बच्चों को मार्गदर्शन दिया। मुख्य चर्च आराधनालय में संडे स्कूल परिवार एवं बच्चों की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पेन एवं डायरी भेंट की गई।
कार्यक्रम के अंत मे रूपिका लॉरेंस के द्वारा अंतिम प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रीति यादव , उपाध्यक्ष जय किरण प्रकाश, सचिव जेवियर जे विक्टर , कोषाध्यक्ष जोसपिन वाघे सदस्य रोमा लिया जॉन , जागृति जॉन, अनिता पॉल, शेरी मसीह, प्रीति दास, करुणा मैरी पीटर, क्षेत्रीय संडे स्कूल से जैकलिन डगलस बिसाल, मधुरिमा पीटर की उपस्थिति रहीं।