रायपुर

पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती
08-Sep-2026 8:04 PM
पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 सितंबर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से 6 सितंबर  को जारी आदेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों और शासन की ओर से तय प्रावधानों के अनुसार पूरी की जाएगी।  भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से किया जाएगा।  मंडल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सीजी व्यापमं के आधिकारिक पोर्टल पर शुरू होगी। राज्य सरकार ने प्रदेश के 26 जिलों में पटवारी के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग जिलों में आवश्यकता के अनुसार पदों का वितरण किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी रिक्त पदों की संख्या के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। पटवारी भर्ती में प्रदेश में लागू आरक्षण व्यवस्था और अन्य भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट