रायपुर

स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे-बैज
08-Sep-2026 8:04 PM
स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे-बैज

4 माह से सरकार बच्चों को स्कूलों में सुविधाएं नहीं दे पा रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा सत्र शुरू हुए 4 महीना हो गया सरकार बच्चों को स्कूलों में सुविधाएं नहीं दे पा रही। अभी तक दो दर्जन से अधिक जगहों पर बच्चे,  जर्जर शाला भवन, किताब-कॉपी  तथा शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। कल ही सरगुजा के शिवपुर के एकलव्य विद्यालय की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर 40 किमी पैदल चल कर कलेक्टर से मिलने निकल गयी। इनके विद्यालय में 3 माह से बिजली बंद है, मेस में ठीक से खाना नहीं मिल रहा है। शिक्षकों की कमी है, पढ़ाई नहीं हो रही है।  बैज ने कहा कि शर्मनाक है कि शिक्षा मंत्री समस्या दूर करने की बजाय बच्चों के आंदोलनों को कांग्रेस के द्वारा कराया जा रहा बताते है।

 पत्रकारों से चर्चा में बैज ने कहा कि प्रदेश में एक भी ऐसी सडक़ नहीं बची है जिस पर आप आसानी से चल सके। आम आदमी सडक़ों की बदहाली को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहा। राजधानी में सडक़ों की बदहाली दिखाने के लिए एक पत्रकार को जेल भेज दिया गया। ढाई सालों में भाजपा की सरकार ने न एक नई सडक़ बनाया और न ही सडक़ों की रूटीन मरम्मत करवाया। इनकी नाकामी से आम आदमी परेशान है।  छत्तीसगढ़ की सडक़े भाजपा सरकार के विकास नहीं दागदार चेहरे को दिखा रही है।

बैज ने कहा कि नये प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में हम संगठन को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा के कुशासन के खिलाफ लड़ाई और तेज करेंगे।  सचिन पायलट के मार्गदर्शन में हमने सवा दो साल तक संगठन को मजबूत बनाया। संगठन सृजन के माध्यम से जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों से लेकर बूथ एवं ग्राम समितियों का निर्माण किया। कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, किसानों की समस्या, बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी जैसे विषयों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस, सचिन  को  धन्यवाद देती है हम उनके आभारी है। नये प्रभारी सुखदेव भगत  के अनुभव और उनके मार्गदर्शन में हम और बेतहर काम करने का संकल्प लेते है।

केदार पर विक्रम का तंज

बस्तर में विकास के मुद्दे को लेकर  विपक्ष का सरकार पर हमला जारी है। दीपक बैज के बाद अब  विधायक विक्रम मंडावी ने वन मंत्री केदार कश्यप पर बड़ा हमला किया है। बीजापुर विधायक ने  मंडावी ने सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिखकर  मंत्री  कश्यप पर  तंज कसा है । मंडावी ने लिखा ...17 साल 8 महीने में बस्तर को क्या दिया? केदार ने। बस्तर के मुद्दों पर मौन रहने का आरोप लगाया।   मंडावी ने कहा कि नारायणपुर की बदहाल सडक़ों पर भी सवाल उठाया ?। बेरोजगारी, पलायन, आदिवासी जमीन और शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली के लिए जाना जाएगा। मंडावी ने यह भी लिखा है कि बस्तर की उपेक्षा के लिए याद किया जाएगा कार्यकाल..बस्तर के मुद्दों पर मौन रहने के लिए बधाई।

निकाय चुनाव कांग्रेस के पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक नियुक्त

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी निकाय चुनाव के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।  बैज ने सभी को तत्काल निकायों में जाकर चुनावी तैयारी शुरू करने कहा है। इनमें  बीरगांव के लिए  पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया सह-पर्यवेक्षक,  मोतीलाल देवांगन लेखराम साहू। भिलाई पर्यवेक्षक धनेन्द्र साहू, सह  दीपक दुबे, रिसाली मोहन मरकाम, सह कन्हैया अग्रवाल, भिलाई चरौदा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय सह-राजेन्द्र साहू। नगर पालिका  बैकुण्ठपुर ,पर्यवेक्षक राघवेन्द्र सिंह शिवपुर चरचा प्रशांत मिश्रा, सारंगढ श्रीमती चातुरी नंद,  जामुल, प्रमोद दुबे, खैरागढ़ श्रीमती छन्नी साहू। नगर पंचायत प्रेमनगर भानुप्रताप सिंह, मारो सुनील महेश्वरी, नरहरपुर आनंद पवार, कोन्टा अवधेश गौतम, भैरमगढ़ रेखचंद जैन, भोपालपट्नम सत्तार अली।


अन्य पोस्ट