रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। बाप - बेटी के रिश्ते को तार - तार करने वाले पिता को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) विनय कुमार प्रधान की अदालत ने आरोपी को धारा 376(2)(द्म)(ठ्ठ) के तहत दोषी ठहराते हुए जीवनकाल के लिए सजा दी है। वहीं मारपीट के आरोप में धारा 323 के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अपराध की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी के साथ उदारता का व्यवहार उचित नहीं है। साथ ही उसे अपराधी परिवीक्षा अधिनियम का लाभ देने से भी इनकार कर दिया गया। अभियोजन के अनुसार पीडि़ता अपनी मां की मृत्यु के बाद पिता और छोटे भाई के साथ रहती थी। आरोपी पिता शराब के नशे में कर अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस दौरान आरोपी 2018 से दिसंबर 2022 के बीच पीडि़ता के साथ बार-बार रेप किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
30 नवंबर 2022 की रात भी आरोपी ने पीडि़ता के भाई के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीडि़ता के साथ मारपीट कर जबरन रेप किया। अगले दिन सुबह भी उसके साथ घटना को अंजाम दिया । भाई के वापस आने पर पीडि़ता ने उसे पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने धारा 376, 376(2)(द्म)(ठ्ठ), 294, 323 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीडि़ता का बयान अदालत में दर्ज कराया। अभियोजन ने मामले में पीडि़ता और गवाहों के बयान के साथ साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। अदालत ने आरोपी का सजा वारंट तैयार कर उसे सजा भुगतने के लिए केंद्रीय जेल, रायपुर भेजने का आदेश दिया है।