रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छग ने तीज महोत्सव पर रंगारंग फोक व क्लासिकल नृत्य एवं तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन वृन्दावन हॉल में किया । इस कार्यक्रम के अतिथि पुरन्दर मिश्रा-विधायक रायपुर उत्तर, श्रीमती दीप्ति दुबे समाजसेवी, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय-प्रदेश प्रवक्ता भाजपा थीं। निर्णायक डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी, श्रीमती उषा शर्मा, नृत्य शिक्षिका थी।
प्रतियोगिता में एकल नृत्य में प्रथम - सरोज शर्मा, द्वितीय - सोनम राय, समूह नृत्य में प्रथम - वंशिका ठाकुर - स्तुति शुक्ला एवं द्वितीय - सीमा - अभिलाषा, समूह नृत्य में प्रथम - महिषासुर मर्दनी ग्रुप एवं द्वितीय - पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप रहा।
तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में विजेता स्निग्धा शर्मा एवं उप विजेता जसविंदर कौर रही। इन विजेता व उपविजेता को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव आयोजन में महिला अध्यक्ष- नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव-सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव- डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार- रज्जन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक सचिव-प्रीति मिश्रा, महिला महासचिव-सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष- बबिता मिश्रा, महिला सचिव- वीणा मिश्रा, मीडिया प्रभारी- सुमन पाण्डेय, महिला सचिव- अनिता राव, वीणा ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितिन कुमार झा- संभागीय अध्यक्ष, अरूण शुक्ला- पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, लेखक व्यंग्यकार स्नेहलता पाठक, राजेन्द्र दुबे- अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज, योगेश तिवारी- अखंड ब्राह्मण समाज, सुरभि शर्मा, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, त्रिभुवननाथ तिवारी, अखिलेश्वरी शुक्ला, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, स्वाती मिश्रा, राधा तिवारी, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा - रमाकांत दुबे, गिरजाशंकर दीक्षित, नीलिमा मिश्रा, शोभिता पाठक एवं बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं उपस्थित थी।