रायपुर

साइबर क्राइम पर पुलिस का वर्कशॉप, तीन सौ विवेचक हुए शामिल
08-Sep-2026 7:59 PM
साइबर क्राइम पर पुलिस का वर्कशॉप, तीन सौ विवेचक हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 सितंबर। साइबर एवं डिजिटल माध्यम से बढ़ते वित्तीय अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं विवेचना के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस ने विशेष कार्यशाला का आयोजन  किया । इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 300 अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए। कार्यक्रम में डीजीपी अरुण देव गौतम,  डीजी (प्रशिक्षण)  जी.पी. सिंह, एडीजी दीपांशु काबरा, अमित कुमार,  डॉ. आनंद छाबड़ा, आईजी प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी सुजीत कुमार एवं एस?एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव की उपस्थिति रही।

कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, क्रिप्टोकरेंसी अपराध, म्यूल खाते, फर्जी पहचान एवं सत्यापन, यूपीआई एवं इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी, क्यूआर कोड एवं दूरस्थ उपकरण नियंत्रण आधारित धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी।

 अधिकारियों को साइबर धोखाधड़ी की सूचना प्राप्त होते ही संदिग्ध लेन-देन की पहचान, धनराशि को रोकने तथा संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से तत्काल समन्वय की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यशाला की विशेषता व्यावहारिक विवेचना एवं वास्तविक प्रकरणों पर आधारित प्रशिक्षण रही। अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण एवं विश्लेषण, डिजिटल पदचिह्नों की पहचान तथा पीडि़त से लेकर वित्तीय लेन-देन, म्यूल खाते एवं लाभार्थी तक की कडिय़ों को जोडक़र अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने की आधुनिक तकनीकों का महत्वपूर्ण व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर एवं प्रकरण चर्चा के माध्यम से अधिकारियों ने अपने विवेचना संबंधी अनुभव एवं चुनौतियां साझा कीं तथा विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 


अन्य पोस्ट