रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंघ की महिला विंग नारी संघम ने रविवार को शिक्षक सम्मान और सावन उत्सव संयुक्त आयोजन किया। कार्यक्रम डब्लू आर एस कॉलोनी स्थित उल्लास भवन में हुआ ।
शिक्षक सम्मान में तेलुगू समाज की 60 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया । सांस्कृतिक आयोजन में महिलाओं नृत्य एवं प्रतियोगिताओं जैसे सावन क्वीन , द्वार सज्जा में हिस्सा लिया ।
मुख्य अतिथि श्रीनिवास मद्दी, अध्यक्ष सीजी बेवरेज कारपोरेशन, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सदस्य एवं डा श्रीमती ममता साहू , अध्यक्ष महिला आयोग उपस्थित थीं । विशिष्ट अतिथि डा कृतिका जैन पार्षद देवेन्द्र नगर तथा तेजेश्वर दीवान डीसीपी उपस्थित थे । ए श्रीदेवी, के उषा, ए कल्याणी, बी अनुराधा , एस झांसी लक्ष्मी, डी स्वाति, सी गिरिजा , ज्योति प्रसाद , बी अनिता एवं एम इंदु ने अतिथियों का सम्मान किया । डीसीपी दीवान ने साइबर अपराध के प्रति सजगता एवं जागरूकता के लिए स्लाइड शो प्रस्तुत किया । इस मौके पर आजीवन सदस्य के मुरली कृष्णा ने नृत्य स्पर्धा में भाग लेने वाली महिलाओं को गिफ्ट से सम्मानित किया । कार्यक्रम में ढाई सौ महिलाओं की उपस्थिति रही। आयोजन का संचालन राजी पात्रो, श्रीदेवी पटनायक, सीएच ज्योति आर रामलक्ष्मी एवं राधा नायडू ने किया।आभार प्रदर्शन पी गिरिजा ने किया।