रायपुर
111 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान
07-Sep-2026 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। मां गंगा विप्र कल्याण संघ के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील चंद्र द्विवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि संगठन के संरक्षक स्वामी डॉ. वेद प्रकाशाचार्य के आतिथ्य में हुआ। समारोह में 65 शिक्षिकाओ एवं45 शिक्षकों एवं एक स्वर्गीय शिक्षक कुल 111 शिक्षकों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं एक फलदार पौध देकर सम्मानित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे