रायपुर

नकाबपोश महिला का मोबाइल लेकर फरार, बाइक नंबर से तलाश
07-Sep-2026 6:44 PM
नकाबपोश महिला का मोबाइल लेकर फरार, बाइक नंबर से तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। कबीरनगर के सोनडोंगरी में फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही महिला से बाइक सवार युवक मोबाइल झपटकर फरार हो गया। आरोपी ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। महिला ने आरोपी की बाइक का नंबर पुलिस को बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आदर्श कॉलोनी, सोनडोंगरी निवासी रीता ठाकुर शनिवार को अपने बेटे निखिल ठाकुर के पैर में लगी चोट की ड्रेसिंग कराने के लिए अस्पताल गई थीं। अस्पताल में बेटे के पैर में पट्टी बंधवाने के बाद निखिल और प्राची साइकिल से घर लौट गए।  रीता पैदल घर की ओर जाने लगीं। इसी दौरान दोपहर 12.50 बजे इस्पात उद्योग रोलिंग मिल के सामने पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक आया। उसने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उसने अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और बाइक को तेज रफ्तार भगाते हुए सोनडोंगरी की ओर भाग निकला। इस दौरान महिला ने उसके बाइक का नम्बर नोट कर लिया। उसके बताए अनुसार आरोपी का बाइक नम्बर सीजी 07 एक्स 4165 है। लूटे गए मोबाइल की कीमत 24,999 रुपए बताई गई है।


अन्य पोस्ट