रायपुर

सुंदर नगर में मनेगी श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव
07-Sep-2026 6:40 PM
सुंदर नगर में मनेगी श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव

रायपुर, 7 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला इकाई प्रयासम की ओर से बुधवार को शाम 4 बजे सुंदर नगर त्रिमूर्ति चौक में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की छठी का आयोजन किया जाएगा। महासंघ की सहायक महासचिव श्रीमती अरुणा श्रीकांत यादव ने बताया कि इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध यादव दम्पति को राधा कृष्ण बनाकर उनसे गीता के श्लोकों का पठन पाठन, नन्हे बच्चे रासलीला का मंचन करेंगे। इस अवसर पर सभी महिलाएं लाल रंग के परिधान में सुसज्जित होकर सुमधुर गीतों और भजनों की प्रस्तुति देंगी।


अन्य पोस्ट