रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने सोमवार को 12 बजे से नल घर चौक, मोतीबाग के पास प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली में विधायक मुकेश अहलावत के नेतृत्व में7 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, खऱाब सडक़े सडक़ें, किसानों के साथ प्रदेश सरकार का छलावा, बिजली बिल से हलाकान जनता, बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और प्रदेश में लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्याओं पर नाराजगी जताई गई।
इस में पूरे प्रदेश की सभी 90 सभाओं से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय, प्रवक्ता विजय कुमार झा एवं मीडिया प्रभारी मिहिर कुरमी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से भाजपा से छत्तीसगढ़ संभाल नहीं पा रहा है और हर क्षेत्र में सरकार नाकाम हो गई है।
सरकार के पास जरुरी विकास कार्य और सरकारी कर्मचारियों को वेतन,महंगाई भत्ता देने, अनियमित कर्मियों के नियमितीकरण के लिए फंड तक ही नहीं है सरकार दिवालियापन की ओर जा रही है। प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, इमरान खान, नरेंद्र नाग, जसवीर सिंह, नंदन कुमार सिंह, के ज्योति, कलावती मार्को,अजीम खान,कुलदीप खनूजा, अन्यत शुक्ला सहित सभी जिलों के अध्यक्ष पदाधिकारी शामिल रहे।