रायपुर

बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में एक की मौत, 4 गंभीर
06-Sep-2026 8:04 PM
बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में एक की मौत, 4 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। शनिवार देर रात  सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक अन्य युवती घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।  बताया जा रहा है कि युवक-युवतियां नया रायपुर की ओर गए हुए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सेडीखेड़ी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सडक़ पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  घटना की जानकारी मिलते ही मंदिरहसौद थाना  पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दो युवक और एक युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट