रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। गुढिय़ारी इलाके में अवैध संबंध के शक में एक पति ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गुढिय़ारी थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी सेवाराम साहू को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर युवक उमेंद्र वर्मा पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सेवाराम साहू ने उमेंद्र वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के सिर पर चाकू से लगातार वार किए। हमले में उमेंद्र वर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गया। जानकारी मिलते ही गुढिय़ारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।