रायपुर

लीक पेपर की पुनर्परीक्षा कल से
06-Sep-2026 8:03 PM
लीक पेपर की पुनर्परीक्षा कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक होने पर स्थगित की गई तीन विषयों की परीक्षाएं अब 7, 8 और 9 सितंबर को होंगी। आयोजित की जाएंगी।

इस बार सभी कॉलेजों को प्रश्नपत्र पैकेट के माध्यम से भेजने के बजाय ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्रश्नपत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही कॉलेज प्रबंधन को पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।  प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया कमेटी की मौजूदगी में होगी और इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाएगी। पासवर्ड के बिना ई-मेल में मौजूद प्रश्नपत्र नहीं खोला जा सकेगा।  पिछले महीने दुर्ग के एक भारतीकॉलेज भारतीय कॉलेज से तीन विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था।

इनमें बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी और प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र शामिल थे। तीनों प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही वाट्सऐप पर वायरल हो गए थे. इसके बाद विश्वविद्यालय ने तीनों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।


अन्य पोस्ट