रायपुर
फास्ट फूड कारोबार के लिए किराए पर लिया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। फास्ट फूड कारोबार के लिए ट्रेक्टर ट्राली किराए पर लेकर अमानत में खयानत करने वाले के खिलाफ पुरानी बस्ती पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गभरापारा कैलाशपुरी निवासी मुरलीधर बुढेश्वर चौक में फास्ट फूड का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। तीन माह पहले 25 जून को उसने अपने ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक सीजी 6 एचडी 2958 को ग्राम गतौरा मस्तुरी बिलासपुर निवासी सुखनंदन कुमार मधुकर को 11 माह के लिए 35,000/- रूपये प्रतिमाह के किराया पर दिया था ।
इसके बाद 7 जुलाई को उसने, मुरलीधर के मेरे बडे भाई कैलाश देवांगन से भी ट्रेक्टर सीजी 06 जीवी 0848 एवं ट्राली को किराये में लिया था। उसके बाद से सुखनंदन कुमार मधुकर ने कोई संपर्क नहीं किया और उसका मोबाईल बंद है। इस पर मुरलीधर उसके गांव जाकर पता किया तो उसके परिजनों ने बताया कि घर नहीं आता है। कहां रहता है जानकारी नहीं है। और दोनों ट्रेक्टर एवं ट्रेक्टर का ट्राली भी घर में नहीं थे। जीपीएस लोकेशन सिस्टम से पता करने पर भाई कैलाश देवांगन का ट्रेक्टर नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश में लावारिस हालत में खड़ा था । वहां जाकर उसे लेकर आया जबकि आज तक मुरलीधर का ट्रेक्टर- ट्राली और भाई की ट्राली नही मिली है । इस प्रकार सुखनंदन कुमार मधुकर ने अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी की।