रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। सीजी पीएससी- 21 और डीएमएफ फंड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।दोनों को शनिवार को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था।
सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी की ओर से रिमांड बढ़ाने कोई आवेदन पेश नहीं किया गया। सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि ईडी ने दोनों आरोपियों को 1 सितंबर को गिरफ्तार किया था। 5 दिन की रिमांड अवधि में ईडी ने दोनों मामलों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, लेन-देन और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की।
इससे पहले आरोपियों की पिछली पेशी के दौरान सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी के कोर्ट परिसर पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी थी। इसके बाद कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ी थी। फिलहाल डीएमएफ फंड घोटाले और सीजीपीएससी घोटाले से जुड़े मामलों में श्वष्ठ की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।