रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है।
कुल 1,951 सीटों में से प्रथम चरण एवं स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से 1,555 सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है। शेष 396 रिक्त सीटों को पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर आयोजित काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। यह काउंसिलिंग 07 एवं 08 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर होने वाली इस काउंसिलिंग के लिए कुल 577 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पंजीकृत अभ्यर्थियों का ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन 07 एवं 08 सितम्बर को कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्रात: 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा प्रावीण्य सूची 09 सितम्बर को दोपहर 3:00 बजे जारी की जाएगी। इसके पश्चात सीट आवंटन, आवश्यकतानुसार सीट की पुष्टि तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में निर्धारित तिथि के अनुसार उपस्थित होना होगा।
सीट आवंटन एवं शुल्क जमा करने की तिथियां अभ्यर्थियों की श्रेणी तिथि पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी 10 सितम्बर पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी 11 सितम्बर पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अन्य राज्यों के अभ्यर्थी 12 सितम्बर विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सीट आवंटन, आवश्यकतानुसार सीट की पुष्टि एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया है।