रायपुर

होटल मैनेजर के साथ शराब लेने गया था, पंजाब का युवक स्कूटी लेकर फरार
05-Sep-2026 6:21 PM
होटल मैनेजर के साथ शराब लेने गया था, पंजाब का युवक स्कूटी लेकर फरार

अमानत में खयानत का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितम्बर। होटल में रूकने आए पंजाब के युवक मैनेजर की स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जफराबाद, जिला जौनपुर यूपी के रहने वाले का रहने वाला प्रिंस सोनकर ने बताया कि वर्तमान में साहूपारा, शुक्रवारी बाजार, शिव मंदिर के पास रायपुर में किराये के मकान में रहता है। वह रेलवे स्टेशन पास स्थित बरखा होटल में मैनेजर का काम करता है। 29 अगस्त को जशनदीप सिंह नाम का युवक होटल में अकेले ठहरने आया था। उसने होटल रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज कराई थी। 31 अगस्त को जशनदीप ने प्रिंस से शराब लेने चलने को कहा। दोनों उसकी स्कूटी में फाफाडीह स्थित प्रीमियम शराब दुकान पहुंचे। उसके बाद रास्ते में जशनदीप सिंह ने एटीएम से पैसे निकाले और प्रिंस को शराब खरीदने के लिए एक हजार रुपए दिए। दोपहर 3.40 बजे प्रिंस शराब लेने दुकान के अंदर गया। इस दौरान जशनदीप स्कूटर के लेकर वहां से फरार हो गया।  शराब लेकर वापस लौटने पर प्रिंस ने देखा कि जशनदीप वहां नहीं था, स्कूटर भी गायब थी। आसपास पुछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। इसके बाद उसने होटल लौटकर जशनदीप के वापस आने का इंतजार करता रहा। आरोपी के नहीं लौटने पर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

होटल के रजिस्टर में आरोपी जशनदीप सिंह निवासी ज्योतिसर कॉलोनी, अमृतसर  पंजाब बताया था। चोरी गए स्कूटी की कीमत 70 हजार रुपए बताई गई।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है ।


अन्य पोस्ट