रायपुर

ड्राई डे को शराब बिक्री करते बार संचालक गिरफ्तार
05-Sep-2026 6:19 PM
ड्राई डे को शराब बिक्री करते बार संचालक गिरफ्तार

रायपुर, 05 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बार में शराब पिलाने वाले संचालक पर पुलिस ने कछ़ी कार्रवाई की हे। ड्राई डे को प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचा व पिलाया जा रहा था। जिसपरप मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार संचालक पलाश मल्होत्रा 26 को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार में अवैध शराब बेचा जा रहा था। मुखबिर सूचना और शिकायतों के आधार पर पुलिस ने रात 10.30 बजे बार में दबिश दी। पुलिस ने बार संचालक पलाश मल्होत्रा निवासी आदर्श स्कूल के पीछे देवेंद्र नगर, को शराब बिक्री करते पकड़ा। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की एक बोतल, जिसकी कीमत 1,150 रुपए बताई गई है, और बिक्री 2,300 रुपए बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 और धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। उसके खिलाफ पृथक से धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट