रायपुर
स्वाइन फ्लू बढ़ता जा रहा, 205 मरीज़ 26 नए
05-Sep-2026 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 सितंबर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 4 सितंबर तक प्रदेशभर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 205 तक पहुंच गई है।
राज्य में फिलहाल 57 एक्टिव मामले बने हुए हैं, जिनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 44 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है। सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में मिले हैं। राजधानी रायपुर में कुल 89 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें 12 नए मामले हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे