रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा पदाधिकारियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य एवं परीक्षा परिणामों के आधार पर उनका सम्मान किया गया। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने प्राचार्य श्रीमती साईबा खान, सचिव राजकुमार दीक्षित ने श्रीमती रितिका दुबे को सम्मानित किया। वहीं उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सहसचिव अनुराग पांडे द्वारा अन्य शिक्षकों को नगद पुरस्कार एवं विशेष उपहार प्रदान किए गए। अपने संबोधन में पदाधिकारियों ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के संस्कार, व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।