रायपुर
रायपुर, 5 सितंबर। रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने जोन 8 महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड का गणेश उत्सव से पहले तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणेश प्रतिमाओं के इको-फ्रेंडली विसर्जन के लिए विसर्जन कुंड का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ जोन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड 2 के अटल आवास परिसर सहित अन्य स्थानों पर प निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
इसी क्रम में संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के सरोना क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। वहीं रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के कोटा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति भी देखी गई।