रायपुर
कारपेंटर को नशेड़ी ने चाकू मारा
04-Sep-2026 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 सितंबर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कारपेंटर पर नशेड़ी ने चाकू से हमला कर दिया।रामसागर पारा में एक चाय दुकान के पास आरोपी अभय रक्सेल ने यह हमला किया। उसने कॉलर पकडक़र कारपेंटर अमन पटेल पर चाकू से 6 वार किए। हमले में अमन की पसली और बाईं जांघ में गंभीर चोट आईं। अमन को रात इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। यह पूरी वारदात चाय दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।आजाद चौक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे